Chaibasa

चाईबासा: विस्फोटक सामग्री के साथ 6 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे भाकपा माओवादी नक्सली अभियान के तहत 6 नक्सलियों को गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने उनके पास से विस्फोटक सामग्री और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.

इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी, नक्सली संगठन के कमाण्डर को विस्फोटक सामग्री कुछ भाकपा सक्रिय सदस्यों कि पहुँचाने वाले हैं, और पिछले दिनों सड़क निर्माण में लगे गाड़ियों को जलाने वाले नक्सलियों का सुचना मिली थी. सूचना महत्वपूर्ण था इसलिए तत्काल एसपी ने अलग अलग चार टीम का गठन कर लिया.टीम ने शुक्रवार को चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत बारीपोखरी जाने वाले सडक पर नाकाबंदी कर भाकपा माओवादी नक्सली बोंज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम को पुलिस ने देखा. बाद में पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. जो पकडे गये नक्सली बोंज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम तुम्बाहाका का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से  विष्फोट किये जाने वाले IED ब्लास्ट हेतु प्रयुक्त दो ( 02) डेटोनेटर एवं दो ( 02) जिलेटिन बरामद किया गया . बाद में पुलिस उससे पूछताछ किया तो इसके निशानदेही के आधार पर इसके अन्य सहयोगी 1. डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज पिता- जयपाल हेम्ब्रम, 2. तुरी देवगम, पिता मांगता देवगम, ग्राम- सारजोमबुरु, 3. पालसिंह हेम्ब्रम, पिता- कयरा हेम्ब्रम, सा०- तुम्बाहाकासभी थाना टोन्टों, जिला- प० सिंहभूम, चाईबासा को भी आ0ई0डी0 ब्लास्ट हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले डेटोनेटर और जिलेटिन के साथ गिरफ्तार किया गया . डेटोनेटर एवं जिलेटिन के साथ पकडे गये चारों व्यक्तियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया गया कि ये प्रतिबंधित संगठन भा०क०पा० (माओ) के सक्रिय सदस्य है एवं भा०क०पा० (माओ0) नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व/ कमाण्डर के निरेदेशानुसार उन्हें विस्फोटक सामग्री पहुँचाते हैं . इसमें कई नक्सली के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामला दर्ज है.

 सड़क निर्माण में लगे वाहन को जलाने वाले दो नक्सलियों को भी पुलिस ने पकड़ा

एसपी ने बताया कि 12 फरवरी को टोन्टों थाना क्षेत्र के चिरुईइकीर टोला में सड़क निर्माण में लगे वाहन को तेल छिड़कर जलाने वाले दो भाकपा माओवादी नक्सली को पुलिस ने पकड़ा है. इसमें पकड़े गए नक्सली प्रतिबंधित संगठन भा०क०पा० (माओ) के मिलिसिमा कमाण्डर (1) दामु कोड़ा उर्फ जुडु कोड़ा, उम्र 35 वर्ष, पिता- श्रीधर कोड़ा, (2) बिरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता- शितल उर्फ बेहरा कोड़ा है. पुलिस ने जब इनसे पूछताछ किया तो इन्होंने

जनवरी 2022 में तुम्बाहाका जंगल में, माह दिसम्बर 2022 को रेंगड़ाहातु के कोचाबाद जंगल में एवं माह जून 2021 में रेंगड़ाहातु के सिमी लोहार गौरुवांग जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुई मुठभेड़ में दस्ता के सदस्यों के साथ शामिल होने की बात कही है . पुलिस ने यह दोनों को  चाईबास के द्वारा गठित टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेंगड़ाहातु में छापामारी कर गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार सभी भाकपा माओदियों द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किये जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर: प्रखंड बीस सूत्री कमेटी की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस

Related Articles

Back to top button