Fashion/Film/T.V

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम जीशान कादरी पर फिल्म निर्माता ने दर्ज कराया एफआईआर

  • धनबाद के वासेपुर के रहनेवाले हैं जीशान कादरी

Mumbai: निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक्टर और स्क्रीनराइटर जीशान कादरी (Zeishan Quadri) के खिलाफ बुधवार को मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गयी है.

उनपर एक फिल्म फाइनेंसर- प्रोड्यूसर ने धोखाधड़ी और हेराफेरी करने का आरोप लगाया है. प्रोड्यूसर का नाम जतिन सेठी बताया जा रहा है. जतीन सेठी ने जीशान कादरी पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें : BJP ने झारखंड सरकार से मांगा केंद्र से भेजे गये पैसे का हिसाब, हेमंत सरकार की एक साल की नाकामियों को करेगी उजागर

लगा आरोप, ना वेब सीरीज बनायी, ना रुपये लौटाये

बताया जा रहा है कि, इस रकम से एक वेब सीरीज बनाने वाले थे. लेकिन जीशान ने यह वेब सीरीज नहीं बनाई और पैसे भी नहीं लौटाए. जीशान कादरी ‘फ्राइडे टू फ्राईडे एंटरटेनमेंट’ नामक कंपनी चलाते हैं. फिलहाल इस मामले पर जीशान कादरी की ओर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

जीशान कादरी वेब सीरीज ‘बिच्छू का खेल’ में दिखे थे. उन्होंने इस वेब सीरीज में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी. दिव्येंदु शर्मा इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में थे. वे हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ के राइटर भी हैं. फिल्मे अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी. फिल्म् का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था.

इसे भी पढ़ें : विदेशों में भी पढ़ने के लिए मेधावी छात्रों को सरकार देगी स्कॉलरशिप

‘मेरठिया गैंगस्टहर’ का निर्देशन भी किया है

गौरतलब है कि अनुराग कश्य‍प की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की कहानी भी जीशान ने लिखी थी . जीशान कादरी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ में ‘डेफिनेट’ का रोल निभाया था.

इस रोल से उन्हें खासी लोकप्रियता मिली थी. जीशान ने फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्टकर’ का निर्देशन भी किया है. जल्द ही यह फिल्मर रिलीज होनेवाली है. जीशान इन दिनों अनुराग कश्यप के साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर-3 पर भी काम कर रहे हैं.

बता दें कि जीशान कादरी साल 2009 में मुंबई में अपना करियर बनाने आए थे. उन्होंरने कई क्राइम बेस्डे फिल्मेंी भी की है. उन्होंअने मेरठिया गैंगस्टर’, ‘हलाहल’ और ‘छलांग’ जैसी फिल्में भी लिखी हैं.

इसे भी पढ़ें : पांच जिलों में आतंक मचानेवाला पीएलएफआइ सब जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ तूफान गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button