
Ranchi: झारखंड सरकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से फिल्मों के विकास के लिए झारखंड फिल्म विकास काउंसिल का गठन किया गया है. काउंसिल का गठन साल 2016 में गठित झारखंड फिल्म तकनीकी सलाहकार समिति के स्थान पर किया गया है. काउंसिल की घोषणा के साथ ही इसके अध्यक्ष और सदस्यों की घोषणा भी कर दी गई है. साथ ही इसके कार्यक्षेत्र का निर्धारण भी कर दिया गया है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में उक्त बातों का उल्लेख है. जिसके तहत मेघनाथ को झारखंड फिल्म विकास काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं इसके अन्य पंद्रह सदस्य बनाये गये हैं. कई विभागीय अधिकारियों को भी इस काउंसिल में सदस्य बनाया गया है. जिसमें जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नोडल पदाधिकारी को इसमें सदस्य बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें – छात्रा के दोस्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया था सामूहिक दुष्कर्म
ये हैं कार्यक्षेत्र और दायित्व
समय-समय पर झारखंड में फिल्मों के विकास की योजनाओं, परिचर्चाओं, सरकार को राज्य में फिल्मों के विकास में मददगार तकनीकि और आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए सलाह देना, राज्य में फिल्मों में निवेश बढ़े इसके लिए योजनाएं बनाना, फिल्म पॉलिसी के क्रियान्वयन पर ध्यान देना, इससे संबधित किसी भी तरह के मामलों पर सलाह देना है.
इसे भी पढ़ें – असली चौकीदार के समक्ष खाने के लाले, सरकार कर रही नौटंकी: योगेन्द्र प्रताप
ये हैं अन्य सदस्य
राजेश जैश, प्रेम प्रकाश मोदी, डॉ नेहा तिवारी, बीजू टोप्पो, विनोद कुमार, संजीव वर्मा, महेश मांझी, डॉ स्टेफी टेरेसा मुर्मू, अजय मंजुला, पी टोप्पो, संतोष कुमार और अमूल्या चंद्रा इसके सदस्य बनाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – व्यवसायी से लूट मामले में कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार



