JharkhandPalamu

व्यवसायी से लूट मामले में कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

Palamu : आपराधिक सरगना डब्लू सिंह गिरोह के शातिर अपराधी बाबू बक्शी उर्फ रमेश भुईयां को गिरतार कर जेल भेज दिया है. बाबू बक्शी पूर्व में भी लूट समेत अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.

जेल से बाहर आने के बाद भी उसने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया था. गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ एक पान मसाला व्यवसायी को रोककर उसकी पिटायी की और उससे हजारों रुपये लूट लिया था.

इसे भी पढ़ें : असली चौकीदार के समक्ष खाने के लाले, सरकार कर रही नौटंकी: योगेन्द्र प्रताप

मामला दर्ज होने पर की गयी कार्रवाई 

सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा गांव से पुलिस ने बाबू बक्शी उर्फ रमेश भुईयां को गिरतार कर जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ पान मसाला बेचकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे व्यवसायी शहर के जेलहाता निवासी राजेश शर्मा ने 18 मार्च को सदर थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले में जांच की और घटना को सही पाकर कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें : छात्रा के दोस्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया था सामूहिक दुष्कर्म

द को डब्लू सिंह का आदमी बताते हुए जान मारने की धमकी दी

सदर थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया है कि जेलहाता निवासी राजेश शर्मा 18 मार्च को पान मसाला बेचकर अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान लीलवाकरम के पास चार साथियों के साथ हड़िया पी रहे बाबू बक्शी ने उन्हें रोका और मारपीट करते हुए दो हजार रुपये छीन लिये. बाद में खुद को डब्लू सिंह का आदमी बताते हुए जान मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़ें :अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड : आरोपी धर्मेंद्र तिवारी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बाबू बक्शी पूर्व में भी कई कांडों में जा चुका है जेल 

श्रीमती चौडे़ के अनुसार वादी राजेश शर्मा के आवेदन के आधार पर सदर थाना में कांड संख्या 20/19 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू बक्शी को बहलोलवा से गिरतार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया की बाबू बक्शी पूर्व में भी कई कांडों में जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें : GATE में आईआईटी धनबाद के छात्र शशांक ने किया इंडिया टॉप

Related Articles

Back to top button