
Ranchi: लालपुर में एक अपार्टमेंट में रह रहे चार चीनी नागरिकों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है. सभी एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी हैं. पिछले दो साल से रांची में रह रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, ये लोग बीते दिसम्बर में चीन गये थे और फिर कुछ दिन वहां रहकर रांची लौट आये थे. प्रशासन ने सभी को होम क्वारंटाइन में रखा है. इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : रांची के बाद अब हजारीबाग में कोरोना संदिग्ध की मौत
रिम्स भेजा गया है सैंपल
एसडीओ लोकेश मिश्रा ने कहा इनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है. कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर रिम्स भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर आगे का फैसला किया जायेगा.
स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि चार चीनी नागरिक अपार्टमेंट में रहे हैं. एसडीओ ने सिटी डीएसपी को सूचित कर चारो के बारे पता करने कहा.
लालपुर थाना प्रभारी के साथ पहुंचे सिटी डीएसपी ने चार चीनी नागरिक रहने की खबर सत्य पाया फिर चारो को लेकर पुलिस चली गयी.
हजारीबाग में कोरोना संदिग्ध की मौत
दूसरी ओर, रांची के रिम्स में कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गयी है.
मृतक के परिजन ने बताया कि हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज में रविवार को उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है.
अस्पताल प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट आने तक परिजनों को शव नहीं देने की बात कही है. मृतक का सैम्पल जांच के लिए शनिवार को रिम्स रांची भेजा गया था. रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन आगे की कार्रवाई करेंगे.
इसे भी पढ़ें : #Corona की चपेट में मैट्रिक-इंटर के 6.21 हजार बच्चों का रिजल्ट, रुका है मूल्यांकन कार्य





920844 303750Yeah bookmaking this wasnt a high risk determination outstanding post! . 525390