JharkhandRanchi

#FightAgainstCorona: रिम्स में सिर्फ 100 सैम्पल की हो सकेगी जांच, किट हो रहे खत्म, सिर्फ 12 वेंटिलेटर ही रिजर्व

Ranchi:  राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अब कोरोना के 100 संदिग्ध मरीजों की ही जांच हो सकेगी. जांच में उपयोग होने वाला एक्सट्रैक्शन किट लगभग समाप्त होने वाला है. सिर्फ 100 एक्सट्रैक्शन किट ही बचे हैं.

जब रिम्स में जांच शुरू हुई थी तब भी सिर्फ 500 किट ही थे. इसको लेकर न्यूज विंग लगातार खबर प्रकाशित कर रहा था. रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इसकी जानकारी रिम्स निदेशक को लिखित रूप से दी है.

कमी को लेकर जब हमने सवाल किया था तब रिम्स प्रबंधन का कहना था कि जैसे-जैसे किट इस्तेमाल होते जा रहे हैं, हमें किट उपलब्ध करा दिया जाता है.

पर अब सिर्फ 100 जांच किट ही बचे हैं और यह चिंता का विषय है क्योंकि रिम्स पर अब सैम्पल का लोड बढ़ता जा रहा है.

हालांकि रिम्स प्रबंधन का कहना है कि हमने किट बनाने वाली कम्पनी से किट जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया था.  कंपनी ने कहा है कि सोमवार को रिम्स को किट उपलब्ध करा दिया जायेगा.

कोरोना के जांच में उपयोग होने वाले एक्सट्रैक्शन किट सिर्फ एक बार उपयोग किये जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona: रांची के अपार्टमेंट मे रह रहे चार चीनी नागरिकों को पुलिस ने किया होम क्वारेंटाइन

कोरोना के इलाज के लिए सिर्फ 12 वेंटिलेटर ही है मौजूद

रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने बताया कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में को कोरोना से लड़ने और उसके इलाज के लिए सिर्फ 12 वेंटिलेटर रिजर्व रखे हैं. पूरे रिम्स में अभी सिर्फ 30 वेंटिलेटर ही कार्यरत है.

हालांकि रिम्स में वेंटिलेटर की संख्या 50 बतायी जाती है. इतनी कम संख्या में वेंटिलेटर होने के सवाल पर रिम्स निदेशक ने कहा कि झारखंड में अभी इस तरह के कोई पेशेंट नहीं हैं,जिन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़े. और भगवान ना करे कि किसी को इसकी आवश्यकता भी पड़े.

उन्होंने कहा कि रिम्स में अगर मरीजों की संख्या बढ़ जायेगी तो रिम्स प्रबंधन वेंटिलेटर भी जरूरत के हिसाब से मंगा लेगा.

इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona : दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की संख्या 65 हजार हुई

सिर्फ 39 लोगों पर निर्भर है झारखंड में कोरोना जांच

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग मैनपावर की बड़ी कमी से जूझ रहा है पर इसी स्थिति में कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग विवश है. बता दें कि राज्य में 2 सेंटरों में कोरोना की जांच की जा रही है.

एमजीएम जमशेदपुर और रिम्स में कोरोना की जांच की जा रही है पर इन दोनों अस्पतालों को मिलाकर माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सिर्फ 39 लोग ही कार्यरत है.

इनमें से 31 रिम्स में और 8 एमजीएम जमशेदपुर में काम कर रहे हैं. इन्हीं 39 लोगों में डॉक्टर, साइंटिस्ट और लैब टेक्निशियन शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona : ड्यूटी डॉक्टरों ने नहीं दी थी रिम्स प्रबंधन को कोरोना संदिग्ध की मौत की सूचना, रिम्स प्रबंधन ने माना हुआ था मिस कम्यूनिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button