JamshedpurJharkhand

टाटानगर स्टेशन पर महिला आरपीएफ ने दिखायी बहादुरी, ट्रेन से फिसली यात्री की बचायी जान

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रीना कुंभकार ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसलकर गिरने वाली एक महिला यात्री की जान बचा ली. हुआ कुछ यूं कि सोमवार की सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक से ट्रेन संख्या 18183 यूपी दानापुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन खुली. तभी एक महिला यात्री वहां पहुंची, जिसे ट्रेन पकड़नी थी. उसने दौड़ कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान फिसलकर और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा घुसी. इस पर जैसे ही आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रीना कुंभकार की नजर पड़ी, वह बगैर समय गंवाये महिला यात्री की ओर लपकी और उसे तुरंत वहां से बाहर निकाला. इतना ही नहीं, फिर ड्यूटी गार्ड के जरिये ट्रेन रुकवाकर महिला को बैठाया और गंतव्य की ओर रवाना भी किया. उनका यह बहादुरी भरा कारनामा सीसीटीवी में कैद हो चुका है. इसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button