JharkhandLead NewsRanchi

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन अकरा में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक

Ranchi : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड इकाई की वार्षिक आम बैठक बुधवार को स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में स्पीकर ने जानकारी दी कि इस वर्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन अकरा (घाना) में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर को होना तय हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित न रह कर ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक्की में अपनी भागीदारी किस तरह निभा पायें इस पर भी सोचना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस कर रहा हूं कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ क्षेत्रों में बहुत आगे हैं किंतु कई ऐसे विषय भी हैं जिस पर हम सभी को परस्पर मिल कर कार्य करने होंगे ताकि हम राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाने में अपनी भी भागीदारी निभा सकें.

वर्ष 2022 के 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन हेलीफैक्स कनाडा में आयोजित हुई थी.  जिसमें झारखंड विधानसभा के प्रतिनिधि के तौर पर विधायक लंबोदर महतो ने भाग लिया था. आम सभा की बैठक में स्पीकर ने लंबोदर महतो से यह अनुरोध किया कि वह उस सम्मेलन में भाग लेने की अपनी अनुभव को साझा करें. उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया अंत में बैठक बैठक में झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने वर्ष 2022-2023 का सीपीए झारखंड शाखा की लेखा-जोखा के संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया.

इसे भी पढे़ं – विधानसभा समिति के सभापतियों की बैठक में स्पीकर ने कहा- जनहित में विधायी शक्ति का उपयोग करें

Related Articles

Back to top button