Bokaro

बेरमो: हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को निकाली भव्य कलश यात्रा

Gomia: बेरमो अनुमंडल मंडल के गोमिया प्रखंड स्थित पलिहारी गुरुडीह पंचायत के कोठी टांड़ में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 201 कलश के साथ नगर भ्रमण किया गया. इस दौरान पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो एवं मुखियां सहित दर्जनों गणमान्य कलश यात्रा में शामिल हुए.

इस दौरान विधिवत रूप से पूजा पाठ कर कलश में पंडितों के मंत्रोचार के साथ जल को भरकर मंदिर तक लाया गया. सारे वैदिक कार्यक्रम 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक यज्ञ,कथा एवं हवन किया जाएगा. इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि यज्ञ हवन से वातावरण शुद्ध होता है लोगों में भक्ति भावना जगती है. नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा हमारे अंदर प्रवेश करती है मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारे ग्रामीण भक्ति के माहौल में रंग चुके हैं. मौके पर जिप सदस्य, गोमियां मुखियां, आईईएल ससबेड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी मुखियां, स्वांग दक्षिणी मुखियां, पूर्व मुखिया हजारी पंचायत, समाजसेवी एवं दर्जनों गणमान्य सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड-असम में छापेमारी के बाद NIA ने PLFI उग्रवादी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button