
Ranchi: एनआईए राज्य पुलिस के सहयोग से झारखंड और असम छापेमारी के बाद पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. बीते बुधवार को एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से झारखंड में खूंटी, रांची और असम के दो ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी ली. एनआईए ने खूंटी जिले से बिनोद मुंडा उर्फ सुक्खवा को गिरफ्तार किया है. वही छापेमारी में 11000 रुपये, दो वॉकी टॉकी, पांच मोबाइल फोन, सिम कार्ड के साथ-साथ पीएलएफआई से संबंधित दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री एनआईए की टीम ने जब्त किया है. चार मामलों में वांछित बिनोद मुंडा पीएलएफआई का एक सशस्त्र कैडर है. एनआईए जांच में पता चला है कि बिनोद मुंडा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कोयला कारोबारी, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों सहित अन्य कारोबारी से रंगदारी वसूलता था. बिनोद मुंडा खूंटी पुलिस का भी वांछित था. हालांकि वह कई वर्षो से रांची नगड़ी इलाके में सक्रिय था.
इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को 3 लाख नगद, हथियार गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया था. एनआईए ने 11 अक्टूबर 2023 को आईपीसी और यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश के लिए मार्टिन केरकेट्टा और पीएलएफआई के अन्य सदस्यों के खिलाफ एनआईए ने कार्रवाई की थी. एनआईए की टीम पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें: रांची में लहराये गये फिलीस्तीन के झंडे, पुलिस कर रही जांच




