
Giridih: कर्नाटक विस चुनाव में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत की जीत ने गिरिडीह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया. शाम होते रुझान के आंकड़े जीत में तब्दील होने के साथ कांग्रेस नेताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला. पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह के नेतृत्व में इस दौरान काफी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ पार्टी कार्यालय से झूमते हुए निकली. हर कोई पार्टी का झंडा लिए राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में नारे लगाते नजर आए. शहर भ्रमण के बाद कांग्रेस नेताओं का विजय जुलूस टावर चौक पहुंचा, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दुसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत का बधाई दिया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में संदेहास्पद स्थिति में घर की छत से लटकता मिला युवक का शव, महज पांच दिन पहले ही युवक बना था पिता

पार्टी के अध्यक्ष धनजंय सिंह ने कहा कि भाजपा के बांटने और हिंदु-मुस्लिम की राजनीति को कांग्रेस ने धो डाला है। कर्नाटक परिणाम ने भाजपा को एक बड़ा सबक दिया. इधर विजय जुलूस में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, मुकेश साहा, महमूदअली खान लड्डु, प्रकाश मंडल, मदन विश्वकर्मा, पप्पू खान, सुलेमान अख्तर, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव, बेलाल हाशमी, सुजीत मंडल, समीर राज चाौधरी और मंजूर अंसारी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.




