Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur rural : हथियार के बल पर अपराधियों ने की डकैती, महिला पर जानलेवा हमला कर किया घायल

Ghatshila : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना अंतर्गत बराजुड़ी गांव के सिंह टोला में बुधवार की देर रात डॉ. ईश्वर चंद्र महतो के घर हथियाबंद अपराधियों ने सोने के जेवरात समेत नगद लगभग 3 लाख रुपये की डकैती कर ली. इतना ही नहीं डॉ. ईश्वर चंद्र महतो की पत्नी पुष्पा महतो पर जानलेवा हमला भी किया गया. उनके सर पर डंडे से प्रहार कर उन्हे जख्मी कर दिया गया. पुष्पा महतो के सर पर लगभग आठ से 10 टांके लगे हैं. अभी स्थिति सामान्य हैं. घटना की जानकारी परिवार वालों ने घाटशिला थाना को दी. सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता दल बल के साथ गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. घटना के संबंध में डॉ. ईश्वर चंद्र महतो ने बताया कि रात लगभग 12 बजे के आसपास लगभग 10 अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर घर में प्रवेश कर गये. बेटी हिमाद्री महतो को पिस्तौल के बल पर दूसरे कमरे में अपने कब्जे में रखा. यह देख कर जैसे ही पत्नी सामने आई उसके सर पर जोरदार प्रहार कर घायल कर दिया. इसके बाद लगभग 2 घंटे तक पूरे घर में खोज खोज कर गहना, नगद, मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर अपराधी चलते बने. डकैती में लगभग 3 लाख रुपये के सामान सहित जेवरात ले गये. घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना में बंगाल के अपराधी शामिल है.

Related Articles

Back to top button