
Giridih: गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को इंग्लिश ओलंपियाड का आयोजन किया गया. बता दें कि ब्रिटिश काउंसिल और साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से इंटरनेशनल स्तर पर इंग्लिश ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया. यह प्रतियोगिता स्कूल के निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा के नेतृत्व में किया गया. संयुक्त प्रतियोगिता में स्कूल के दस छात्रों ने हिस्सा लिया और बेहततर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Corona Update: रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 150 से कम, सक्रिय मरीज भी 1500 से नीचे
सलूजा गोल्ड स्कूल में आयोजित इस इंटरनेशनल ओलंपियाड में साइंस से जुड़े कुल 25 सवाल रखे गए थे. इस दौरान एक-एक सवाल का जवाब ओलंपियाड में शामिल छात्रों ने दिया. ओलंपियाड का आयोजन कराने वाले ब्रिटिश काउंसिल और साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने इन दस छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाया.
इसे भी पढ़ें:IND vs WI 1st T20 आज, झारखंड के हीरो ईशान कैप्टन रोहित के साथ कर सकते हैं ओपनिंग
इंग्लिश ओलंपियाड में हिस्सा लेकर छात्र ऋषि महर्षि ने ग्रेड एक हासिल किया. ग्रेड टू में अदिता जैन, अयंक प्रीतीश और सिमरन लाल सफलता हासिल की. ग्रेड तीन में अन्वी केडिया, दर्श सिन्हा और वंदन कटरियार सफल रहें. वहीं ग्रेड चार में मयूख और श्रेया कुमारी सफल हुई. ग्रेड सात में ऋतिक तो ग्रेड आठ में सोनल जालान का नाम घोषित किया गया.
फाउंडेशन से मिली जानकारी के अनुसार इन सफल प्रतिभागी को अब दूसरे चरण में देश के कई राज्यों के सलेक्टेड छात्रों के साथ इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होंगे और एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे. इसी बीच गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों को बधाई देते हुए स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा की ये छात्रों के मेहनत का परिणाम है. स्कूल प्रबधन सिर्फ छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देना चुनौती मानता है.




