NationalTOP SLIDER

IND vs WI 1st T20 आज, झारखंड के हीरो ईशान कैप्टन रोहित के साथ कर सकते हैं ओपनिंग

IND vs WI 1st T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद आज (16 फरवरी) से टी-20 सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज में तीन टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं. यह सभी मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होंगे. भारत और विंडीज की टीम कोलकाता पहुंच चुकी हैं और अभ्यास सत्र में जुट गई हैं. सीरीज के पहले मुकाबले में दर्शकों की एंट्री बैन है. बताते चले की भारतीय टीम वन डे सीरीज को शानदार तरीके से जीत चुकी है, अब भारत की कोशिश होगी कि टी-20 सीरीज भी जीती जाए, वहीं वेस्टइंडीज की टीम बदला लेने की फिराक में होगी.

इसे भी पढ़ें:नहीं रहे म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी दा, 69 की उम्र में मुंबई में निधन

टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था. उप कप्तान केएल राहुल और बाएं हाथ के ऑफ स्पिनर अक्षर पटेल इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है. केएल राहुल की अनुपस्थिति में झारखंड क्रिकेट के कप्तान ईशान किशन को कैप्टन रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है. मालूम हो कि इस सीजन की आईपीएल के ऑक्शन में ईशान सबसे मंहगे बिके है.

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला

यह मुकाबला 16 फरवरी की शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

यहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं के चैनल्स पर होगा.

यहां देखे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है. लेकिन इसके लिए इस एप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

दोनों टीमों की स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ी

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप-कप्तान), फेबियन एलन, डेरेन ब्रावो, रोस्टन चेस, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, रॉवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडीन स्मिथ, काइल मायेर्स, हेडन वॉल्श जूनियर.

Related Articles

Back to top button