
Jamshedpur : राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के नेतृत्व में खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर चलाये गये जांच अभियान में 13 हाइवा को जब्त करने की कार्रवाई की गई है.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों में से 11 पोटका से तथा 2 वाहन गालूडीह से जब्त किया गया है. 10 हाईवा में बालू, 3 में चिप्स लोड था, सभी वाहन ओवरलोडेड थे. हाईवा में माइनिंग का चालान की मांग पर उन्होंने किसी तरह का चालान प्रस्तुत नहीं किया. जब्त वाहनों पर लगभग 6 लाख रुपये का जुर्माना करते हुए जिला खनन पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया हैं. इसमें से पूछताछ के क्रम में एक हाइवा भाग गया, जिसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. उक्त हाईवा का No-JH05CP 5100 है. वहीं पोटका में जब्त हाइवा में बालू ओडिशा से आ रहा था.




