Jharkhand PanchayatRamgarh

रामगढ़: मांडू प्रखंड में सुबह 7 बजे से मतदान जारी

Ramgarh : पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण में मांडू प्रखंड में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. चतुर्थ चरण के मतदान हेतू मांडू प्रखंड में कुल 266 भवनों में 426 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मांडू प्रखंड में 426 मतदान केंद्रों के लिए बनाए गए 266 भवनों में 181 भवन सामान्य, 44 भवन संवेदनशील एवं 41 भवन अति संवेदनशील श्रेणी के हैं. चतुर्थ चरण के चुनाव के तहत कुल 509 पदों पर चुनाव होगा जिनमें 4 पद जिला परिषद सदस्य, 43 पद पंचायत समिति सदस्य, 36 पद ग्राम पंचायत सदस्य के मुखिया एवं 426 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होगा.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : प्रवीण कुमार को मिला चक्रधरपुर थाना का कमान, पूर्व में रह चुके हैं थाना प्रभारी

चतुर्थ चरण में कुल 160688 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 85726 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 74962 होगी. चतुर्थ चरण में निर्वाचन शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान कराने हेतू मांडू प्रखंड में कुल 5 जोनल दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जोनल दंडाधिकारी संबंधित जोन के संबद्ध सेक्टर के वरीय प्रभार में रहेंगे वही चतुर्थ चरण हेतू कुल 61 सेक्टर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

चतुर्थ चरण में मांडू प्रखंड के वार्ड सदस्य के 426 पद के विरुद्ध 190 निर्विरोध निर्वाचित हैं, रिक्त 5 एवं शेष पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 559 है. मांडू प्रखंड में ग्राम पंचायत के मुखिया 36 पदों पर चुनाव लड़ने वाले कुल अभ्यर्थी 224 है, पंचायत समिति सदस्य के 43 पद के विरुद्ध एक निर्विरोध निर्वाचित हैं. शेष पदों पर चुनाव लड़ने वाले कुल अभ्यर्थी 170 हैं. जिला परिषद सदस्य के 4 पदों पर चुनाव लड़ने वाले कुल अभ्यर्थियों की संख्या 31 है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Panchayat Election : बागबेड़ा में मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथ के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का लगा का जमावड़ा, दो पक्षों में भिड़ंत

Related Articles

Back to top button