
Latehar: लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के डकरा ग्राम के जंगल में बालूमाथ थाना पुलिस और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग किये जाने की खबर है. करीब एक घंटे तक चली जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले.
देखें वीडियो-
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर : राज्यपाल से मिले उमर अब्दुल्ला, कहा, सरकार संसद में बताये घाटी में क्या हो रहा है
हथियार और अन्य सामान बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है. समाचार लिखे जाने तक इलाके में पुलिस का सर्च अभियान जारी है. घटना के संबंद में बालूमाथ थाना प्रभारी सुभाष पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ उग्रवादी घायल भी हुए हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में DRG जवान-माओवादियों में मुठभेड़, सात माओवादी ढेर



