
Jamshedpur : कदमा के शास्त्रीनगर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में परशुराम परिवार की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन केशव तिवारी की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पानी, डॉक्टर त्रिपुरा झा, डॉक्टर भूपेंद्र पांडे ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. मंच संचालन शालिग्राम मिश्रा ने किया. इस दौरान कॉलेज और स्कूल 80 शिक्षकों के साथ-साथ शहर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया.
इन्होंने दिया सक्रिय योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में परशुराम परिवार के अध्यक्ष अवधेश कुमार पाठक, विष्णु भगवान पाठक, भगवान मिश्रा, अजय तिवारी, सुनील तिवारी, कांता प्रसाद तिवारी, जय राम मिश्रा, जगदीश मिश्रा आदि मौजूद मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- हिन्दी वीडियो सांग का पोस्टर लांच, डांसर व मॉडल का किया जाएगा चयन




