
Srinagar : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की हलचल को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिले. राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात करने के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमने राज्यपाल से राज्य के हालात के बारे में चर्चा की. हमें बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से 370 को लेकर कोई भी ऐलान करने की तैयारी नहीं की जा रही है.
इस क्रम में उमर अब्दुल्ला ने कहा अभी तक हमें राज्य में तैनात किसी अफसर से भी जवाब नहीं मिला है. प्रधानमंत्री मोदी ने यकीन दिलाया है कि 35ए से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी. कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी यहां चुनाव चाहते हैं.
हम जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में जानना चाहते हैं
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में जानना चाहते हैं. जब हम अधिकारियों से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि कुछ तो हो रहा है, लेकिन किसी को नहीं पता कि वास्तव में हो क्या रहा है. अब्दुल्ला ने कहा कि सोमवार को संसद शुरू होने से पहले केंद्र सरकार को बयान देना चाहिए कि आखिर अमरनाथ यात्रा समाप्त करने और पर्यटकों को घाटी खाली कराने के लिए क्यों कहा गया.
हम इसे संसद से सुनना चाहते हैं कि लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है. उमर अब्दुल्ला ने कहा, हमने राज्यपाल को बताया कि कश्मीरवासियों के बीच 35 ए और 370 को लेकर तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं
उमर अब्दुल्ला के अनुसार राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों में किसी भी घोषणा की कोई तैयारी नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राज्यपाल ने जो बातें हमसे कहीं है वह अंतिम शब्द नहीं हैं. जम्मू-कश्मीर पर हम भारत सरकार से यह बात सुनना चाहते हैं. राज्यपाल जो कुछ भी सार्वजनिक रूप से हमें बताते हैं, यह निश्चित रूप से मैं भारत सरकार से सार्वजनिक रूप से सुनना चाहूंगा कि लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है.




