
Patna: हाजीपुर में एक्सिस बैंक से अपराधियों ने हथियार के बल पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लूट की है. घटना हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र के तीनपुलवा चौक की है. दो बाइक पर आए चार से पांच की संख्या में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बैंक लूट की घटना के बाद हड़कंप मच गया.
घटना के संबंध में बताया जा रहा कि अपराधी हथियार से लैस होकर बैंक के अंदर घुसे और फिर लूटपाट की. शुरुआती आंकड़ा जो सामने आ रहा है वह एक करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है. हालांकि मिलान के बाद आंकड़ों में बदलाव हो सकता है. लूट के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ और जिले के एसपी भी पहुंचे हैं. बैंक के अंदर जांच की जा रही है. कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.
मौके पर पहुंची पुलिस और वरीय अधिकारी जांच में जुट गए हैं. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. इसके बाद साफ हो पाएगा कि लुटेरों की संख्या कितनी थी और कैसे वारदात को उन्होंने अंजाम दिया है. फिलहाल इस बड़ी लूट के बाद पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है. घटना 11 से 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: सूबे के सात IAS और पांच IPS वेटिंग फॉर पोस्टिंग, सुखाड़ के हालात और कृषि निदेशक भी नहीं, क्राइम भी अनकंट्रोल




