
Ranchi: मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार से 2 दिनों तक ईडी पूछताछ करेगी. यह पूछताछ जेल में होगी. अवैध खनन के मामले में कई नए तथ्य आने के बाद ईडी ने फिर से सुमन कुमार से पूछताछ करने के लिए ईडी कोर्ट से अनुमति मांगी थी, जिस पर ईडी कोर्ट ने जेल में पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी है. मई महीने में हुई सुमन कुमार की गिरफ्तारी के बाद भी कोर्ट ने उससे पूछताछ की थी, इसके बाद कई नई तथ्य सामने आए हैं. बता दें कि बीते दिनों सीए सुमन कुमार की ओर ईडी कोर्ट में डिस्चार्ज पिटिशन भी दाखिल किया गया, जिस पर 1 दिसंबर को सुनवाई होनी है. ईडी कोर्ट ने पूर्व में ही सुमन कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
इसे भी पढ़ें: अभिषेक अग्रवाल और अमित सरावगी ने ईडी कोर्ट से हाईकोर्ट के आदेश आने तक पीड़क कार्रवाई पर रोक की लगाई गुहार
बता दें कि सुमन कुमार पर मनरेगा घोटाले की राशि से मनी लाउंड्रिंग करने में पूजा सिंघल का साथ देने का आरोप है. उनके आवास पर ईडी की छापेमारी में 17 करोड़ 49 लाख 87 हजार 200 रुपये एवं उसके कार्यालय परिसर से 29.70 लाख रुपये की राशि बरामद की गयी थी. जिसके बाद इस मामले में उन्हें 7 मई को गिरफ्तार किया था, तभी से वह जेल में हैं. मामले में पूजा सिंघल और सुमन कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।




