
Jamshedpur : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने केंद्र और राज्य सरकार के परिवहन नीति के खिलाफ आंदोलन करने का एलान कर दिया है. आगामी 25 दिसंबर से यूनियन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी और पुरे सड़क परिवहन वयवस्था को ठप्प कर देगी. यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने इस बाबत कहा की झारखण्ड राज्य को बिहार से अलग हुए 22 वर्ष हो चुके है और क्षेत्रफल के हिसाब से ये छोटा भी हो चूका है. बावजूद इसके आज भी संयुक्त बिहार के तर्ज पर ही टैक्स की वसूली की जा रही है साथ ही विगत कोरोना काल मे केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर तमाम वाहन मालिकों ने अपने वाहन खडे कर दिये थे. लेकिन उसमे भी किसी प्रकार का टैक्स मे छूट नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि परिवहन नीति पूर्व की भांति चली आ रही है जिससे न केवल बड़े और भारी वाहन बल्कि छोटे माल वाहक वाहन, ऑटो यहाँ तक की दो पहिया वाहन चालक भी अतिरिक्त टैक्स का बोझ ढो रहे है. ऐसे मे इस परिवहन नीति को अब यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि एक माह का समय वे राज्य और केंद्र सरकार को देते है. जिसके बाद आगामी 25 दिसंबर को जमशेदपुर से चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जायेगा. जिसमे तमाम परिवहन के साधनों को ठप्प कर दिया जायेगा और अंतिम सांस तक यह आंदोलन चलेगा.




