JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

जिस इंजीनियर पर न्यूज विंग ने किया था शक जाहिर उसके आवास पर ईडी की दबिश

Ranchi : 24 फरवरी को न्यूज विंग ने “वीरेंद्र राम प्रकरण: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में मचा हड़कंप, विभाग के एक और ‘राम’ एंड ठेकेदार मिस्टर ‘सिंह’ की चर्चा जोरों पर, बोकारो की भी गॉसिप” शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी. हालांकि खबर में ईई (कार्यपालक अभियंता) रामपुकार राम का नाम नहीं लिखा था. लेकिन खबर उन्हीं के बार लिखी गयी है. उनके सरनेम का इस्तेमाल बार-बार किया गया था. कहा गया था कि रामपुकार राम चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के काफी करीबी हैं. वो अपने कुछ सहयोगियों की मदद से कार्यालय से कागजात हटवा रहे हैं. उनके यहां आज ईडी की रेड पड़ी है. ईडी को शक है कि रामपुकार राम वीरेंद्र राम के साथ मिल कर कमीशन का खेल खेलते थे.

इसे भी पढ़ें – वीरेंद्र राम प्रकरण: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में मचा हड़कंप, विभाग के एक और ‘राम’ एंड ठेकेदार मिस्टर ‘सिंह’ की चर्चा जोरों पर, बोकारो की भी गॉसिप

‘वीरेंद्र राम’ के जूनियर एक अधिकारी ‘राम’ नहीं आ रहे हैं ऑफिस

न्यूज विंग ने बताया था कि हाल में ही विशेष प्रमंडल विभाग ने कई पुल और पुलिया का टेंडर किया है. परंपरा के मुताबिक जिन्हें काम मिला है, वो चढ़ावा देने को तो तैयार हैं. लेकिन डिमांड एडवांस में की जा रही है. ऐसे में काम शुरू नहीं हो पा रहा है. इस बीच ईडी की छापेमारी ने और मुश्किल बढ़ा दी है. वीरेंद्र राम के एक जूनियर जिन्हें आहर्ता ना होने के बावजूद इस विभाग में प्रमोशन देकर बड़े साहब बनने का प्रभार दे दिया गया, वो ईडी प्रकरण के बाद कार्यालय ही नहीं आ रहे हैं. बताया ये भी जा रहा है कि वीरेंद्र इस जूनियर अधिकारी को अपना राम समझते थे. इस अधिकारी को न्यूज विंग की तरफ से फोन भी किया गया था. लेकिन फोन नहीं लगा था. स्विच ऑफ था. इधर यह भी चर्चा जोरों पर है कि वीरेंद्र के राम के हनुमान विभाग से काले कारनामों के सबूत हटाने या सुधारने में जुटे हैं.

इसे भी पढ़ें – ग्रामीण कार्य विकास विभाग के इंजीनियर राम पुकार राम के आवास पर ED की छापेमारी

Related Articles

Back to top button