
Ranchi: गुरुवार की सुबह से ही बिहार, झारखंड और बंगाल में ईडी लगातार जमीन संबंधी मामलों में रेड कर रहा है. इसी क्रम में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के अलावा कई और लोगों के आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. ईडी को बड़गाई सीआई भानू प्रताप के आवास से जमीन संबंधी कई दस्तावेज मिले हैं. जिसकी ताजा तस्वीर न्यूज विंग आपको दिखा रहा है.
इसे भी पढ़ें: ED Raid: सिमडेगा में राजस्व कर्मचारी और हजारीबाग में CSP संचालक के आवास पर भी छापेमारी


बताया जा रहा है कि भानू प्रताप जमीन संबंधी कागजातों को अरने घर में छिपा कर रखता था. जरूरत पड़ने पर घर से संबंधित जमीन के कागजात में छेड़-छाड़ कर जमीन की अवैध तरीके से खरीद और बिक्री की जाती थी.




