
Ranchi: राजधानी रांची में ईडी कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम बरियातु और कोकर इलाके में छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनके प्रेस सलाहकार रह चुके अभिषेक प्रसाद के करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. कहा जा रहा है कि सदर थाना इलाके में जमीन कारोबारी रमेश गोप के ठिकाने पर रेड चल रही है.




