
Ranchi: झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार सुबह दूसरी बार आलमगीर को ईडी ने समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था. मंत्री आलमगीर आलम आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे जहां पर लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें: ED raid in Mantralaya: मंत्री के ऑफिस में दबिश से कसता जा रहा आलमगीर पर शिकंजा! सिफारिशों की फाइलों से खुलेंगे कई राज
ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ किया था और पूछताछ करने के बाद घर जाने की इजाजत दे दी थी. ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था. मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के ठिकाने से बरामद 32 करोड़ रुपये के जवाब नहीं दे पा रहे थे. जांच में सहयोग ना करने पर ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
टेंडर घोटाले में ईडी ने हाल ही में आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने समेत 6 लोकेशन पर रेड मारी थी. इस रेड में ईडी ने करीब 37 करोड़ रुपये बरामद किए थे, जिसमें नौकर जहांगीर आलम के घर से करीब साढ़े 35 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे. इस मामले में ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर आलम की गिरफ्तारी की थी. बाद में संजीव लाल के आफिस पर सर्च के दौरान करीब ढाई करोड़ रुपये कैश की और बरामदगी हुई थी. संजीव लाल और जहांगीर आलम फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं.




