Ramgarh

रामगढ़: नहाने के दौरान पानी में डूबने से युवक की मौत

Ramgarh: पतरातू डैम के पास स्थित माँ पंचबहनी मंदिर के समीप पतरातू डैम के फाटक के नीचे सुमित कुमार उम्र 32 वर्ष पिता विसुन साव सुंदर नगर भुरकुंडा निवासी अपने छोटे-छोटे दो भतीजी के साथ डैम घूमने आया. इस दौरान उसे नहाने की इच्छा हुई  तो वह पंचवहनी मंदिर के पास डैम फाटक के नीचे नहाने चला गया.  वहां स्थित गड्ढे में एक बार डुबकी करने के बाद जब वह बाहर नहीं आया तो उसके छोटे-छोटे भतीजी ने शोर मचाया. तब आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से सुमित कुमार को बाहर  निकाला और इसकी जानकारी पतरातू थाने को दिया गया. पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने उसे तुरंत  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया  जहां डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा गया.बताया जाता है कि सुमित कुमार दो भाई एक बहन है जिसमें से यह छोटा है.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में हिमंत बिश्व सरमा ने भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के लिए मांगा वोट, कहा- मोदी के हाथों में देश सुरक्षित

Related Articles

Back to top button