JharkhandRanchi

दुर्गा पूजा पंडाल विवादः जिला प्रशासन से अनुमति नहीं लेने को लेकर हो रहा विवाद, पहली बार बन रहा है यहां पंडाल

Ranchi: राजधानी रांची के पुराना विधानसभा इलाके में दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा था, लेकिन अब पुलिस ने इसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. यह दुर्गा पूजा पंडाल अब विवाद का रूप धारण कर लिया है. पंडाल बनाने का काम जोरों पर चल रहा था. पुलिस ने जब इसे रोका तो पूजा समिति के सभी लोग विरोध करने लगे हैं. मामले को तूल पकड़ते देख रांची सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और पंडाल के निर्माण को जारी रखने की बात कही थी. लेकिन आज रांची पुलिस ने एक बार फिर से पंडाल के निर्माण कार्य को रोक दिया है.

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पूजा समिति से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि आप जिला प्रशासन से अनुमति लीजिए, लेकिन पूजा समिति जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ले रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि यहां पर पहली बार पंडाल का निर्माण किया जा रहा है और इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होता है. पूजा समिति के लोग यदि जिला प्रशासन से अनुमति लेकर काम चालू करते हैं तो पुलिस काम क्यों बंद कराएगी.

Related Articles

Back to top button