Uncategorized

गिरिडीह : 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Giridih:  जिले की पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. इस बारे में  एसडीपीओ मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. मौके पर उन्होंने बताया कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराध में शामिल बसन्त कुमार मंडल व मुकेश मंडल की गिरफ्तारी की गई है. वही बेंगबाद थाना क्षेत्र से संजीत कुमार मंडल एवं मनोहर मंडल की गिरफ्तारी की गई है. इसके अलावा गांडेय थाना क्षेत्र से आईटी एक्ट में फरार नामजद अभियुक्त छोटी मंडल उर्फ छोटू मंडल को भी पकड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें – बकोरिया कांड का सच-07ः ढ़ाई साल में भी सीआइडी नहीं कर सकी चार मृतकों की पहचान

गिरफ्तार किये गये अपराधियों के बारे में एसडीपीओ ने बताया कि यह सभी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन किया करते थे और लोगों से डेबिट कार्ड का पिन मांगकर साइबर अपराध करने जुटे थे.  साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 9 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 2 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button