DumkaJharkhand

#Dumka : आम लोगों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में गोपीकांदर थाना प्रभारी निलंबित

Dumka : आम लोगों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में गोपीकांदर थाना प्रभारी सुरेश पासवान को एसपी अंबर लकड़ा ने निलंबित कर दिया. बता दें कि थाना प्रभारी सुरेश पासवान के द्वारा लगातार क्षेत्र के लोगों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था. जिसकी शिकायत एसपी को मिली और जांच के बाद कार्रवाई की गयी.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: भारत में बीते 24 घंटे में 2553 नये मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 27.5 प्रतिशत हुई

अभद्र व्यवहार करने की लगातार मिल रही थी शिकायत

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोपीकांदर के थाना प्रभारी सुरेश पासवान अपने थाना क्षेत्र में लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मियों के साथ भी सुरेश पासवान ने अभद्र व्यवहार किया था. लगातार आ रही शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच करवायी और जांच में आरोप सही पाया गया. इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सुरेश पासवान को निलंबित कर दिया.

इसे भी पढ़ें – #LockdownEffect: अप्रैल में पेट्रोलियम पदार्थों की मांग में 70 प्रतिशत तक की गिरावट

अभद्र व्यवहार करने के आरोप में किया गया निलंबित: एसपी

दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि गोपीकांदर थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार लोगों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद मामले की जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – नीतीश ने कहा- दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले प्रवासियों को राज्य सरकार रेल किराया सहित 1000 रुपये देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button