Corona_UpdatesNational

#CoronaUpdates: भारत में बीते 24 घंटे में 2553 नये मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 27.5 प्रतिशत हुई

New Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 2553 नये कोरोना संक्रमित मरीजों का पता चला है.

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42533 हो गयी है.

हालांकि राहत की बात है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 1074 मरीज ठीक हुए हैं.

अब तक देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 11706 हो गयी है. यह कुल संक्रमितों की संख्या का 27.5 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें : #Covid-19: BSF का हेड कॉन्सटेबल कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली स्थित मुख्यालय के दो फ्लोर सील

सोशल डिस्टेंसिंग को भूलना खतरनाक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार से दी जा रही छूट के दौरान भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें.

मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि यह नोटिस किया गया है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में छूट देने पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का सम्मान नहीं कर रहे. प्रतिबंधों में ढील होते ही रोग के फैलने की संभावना तेजी से बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें : UPSC ने सिविल सेवा पीटी की स्थगित, 20 मई के बाद घोषित होगी नयी तारीख

गृह मंत्रालय का हेल्पलाइन नंबर जारी  

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने पुण्य सलिला श्रीवास्तव कहा कि राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इंटर स्टेट कार्गो के आवामगन में कोई समस्या नहीं आये.

इसके लिए गृह मंत्रालय में कंट्रोल रूम नंबर 1930 और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हेल्पलाइन नंबर 1033 का उपयोग ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा लॉकडाउन से संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : #Ranchi: निजी अस्पतालों की लापरवाही से दो पत्रकारों के अजन्मे बच्चों की चली गयी जान, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जांच का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button