Education & CareerJharkhandRanchi

#JPSC ने 6ठी सिविल सेवा परीक्षा में अपने ही विज्ञापन और सिलेबस को नहीं माना

Ranchi: 6ठी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में हुए विवाद की मूल वजह जेपीएससी का अपने ही सिलेबस और विज्ञापन को नहीं मानना है.

विवाद की मूल वजह के संबंध में विरोध कर रहे उम्मीदवारों ने बताया कि जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा के पेपर एक (क्वालिफाइंग पेपर) के प्राप्तांक को मुख्य एवं अंतिम परीक्षाफल में शामिल कर अंतिम मेधा सूची प्रकाशित किया गया है. जो विज्ञापन और सिलेबस की नियमावली के विरुद्ध है.

मुख्य परीक्षा के पेपर 1 में 50 अंक का हिंदी और 50 अंक कर अंग्रेजी शामिल है. विज्ञापन में इस बात का उल्लेख है कि पेपर एक क्वालिफाइंग है जिसमें हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों को मिलाकर 30 अंक लाना है.

इसे भी पढ़ें : केरल से प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची धनबाद, तेज बुखार होने के कारण रोके गये 27 मजदूर

क्या है विज्ञापन में

विज्ञापन में इसे जिस तरह से लिखा गया है वह This paper is qualifying which 30 marks is mandatory है. विज्ञापन में भी इसी बात का जिक्र है. विज्ञापन में लिखा गया है कि सिलेबस के सभी पेपर की विस्तृत जानकारी अलग से जेपीएससी की वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in  पर उपलब्ध है.

जेपीएससी की वेबसाइट पर जो सिलेबस दिया गया है उसमें साफ-साफ उल्लेखित है कि मुख्य परीक्षा का पेपर 1 सिर्फ क्वालिफाइंग है और इसमें प्रत्येक उम्मीदवार को केवल 30 अंक लाना है.

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस पेपर में अंग्रेजी के 50 अंक शामिल किये जाने से हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषा की पृष्ठभूमि के छात्रों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : #Covid-19: BSF का हेड कॉन्सटेबल कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली स्थित मुख्यालय के दो फ्लोर सील

पहली से पांचवीं परीक्षा तक क्वालिफाइंग पेपर को नहीं किया है शामिल  

विज्ञापन और सिलेबस की यह व्याख्या स्पष्ट करती है कि पेपर 1 का प्राप्तांक मेधासूची में शामिल नहीं किया जायेगा. अर्थात सिलेबस में यह व्याख्या इस बात के लिए पर्याप्त है कि पेपर 1 केवल क्वालिफाइंग है.

पहली जेपीएससी से लेकर पांचवीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तक में क्वालिफाइंग पेपर को शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा इस रिजल्ट में सेवा के आवंटन में अनेक अनियमितताएं बरती गयी. साथ ही प्रत्येक सेवा के लिए अलग-अलग कटऑफ भी जारी नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें : UPSC ने सिविल सेवा पीटी की स्थगित, 20 मई के बाद घोषित होगी नयी तारीख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button