
Ranchi : झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है. दुमका डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीआइजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
जारी कर दी गयी अधिसूचना
वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा विशेष शाखा में पदस्थापित सुदर्शन प्रसाद मंडल को दुमका का डीआइजी बनाया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
गौरतलब है कि बीते 30 अप्रैल को डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह ने दुमका में डीआइजी पद पर योगदान किया था. उन्होंने डीआइजी राजकुमार लकड़ा से प्रभार लिया था. 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह इसके पहले देवघर में एसपी थे. सरकार ने उन्हें प्रोन्नत करते हुए डीआइजी दुमका के पद पर पदस्थापित किया था.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 38.6 प्रतिशत आदिवासी आबादी को ही 12 महीने मिल पाता है काम




Thanks so much for the blog post.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.