JharkhandRanchi

झारखंड में 38.6 प्रतिशत आदिवासी आबादी को ही 12 महीने मिल पाता है काम

  • 3 फीसदी लोग रह जाते हैं बेरोजगार
  • आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए टीएसपी के तहत करोड़ों रुपये खर्च करती है राज्य की सरकार
  • ट्राइबल सब प्लान की राशि का बेहतर उपयोग कर बदली जा सकती है आदिवासी इलाकों की तस्वीर

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर राज्य में तैयारियां जोरों पर हैं. विभिन्न जन संगठनों के द्वारा आदिवासी दिवस सेलिब्रेट करने को लेकर अलग-अलग तैयारी की जा रही है.

इन आयोजनों से इतर आदिवासी इलाकों के हालात में संतोषजनक बदलाव नहीं दिखायी देता. खासकर रोजगार के मामले में. आदिवासी इलाकों में रोजगार के अवसर नहीं होने से पलायन की स्थिति बनी रहती है.

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की वार्षिक रिपोर्ट 2019 -20 के अनुसार मात्र 38.6 प्रतिशत लोगों को ही 12 माह काम मिल सका है. वहीं 50.7 प्रतिशत आबादी को 5 से 11 माह तक काम मिला है. वहीं 1 से 5 महीना तक राज्य की 7.8 प्रतिशत आदिवासी आबादी को काम मिल सका है. इस अवधि में 2.7 प्रतिशत आदिवासी आबादी को किसी तरह रोजगार नहीं मिल सका.

यह हालत तब है जब ट्राइबल सब प्लान के तहत आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए करोड़ो रुपये राज्य सरकार द्वारा खर्च किये जाते हैं जिसमें बड़ा हिस्सा केन्द्रीय अनुदान भी है. सूबे में 26 प्रतिशत से अधिक आदिवासी आबादी है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर एक दिन में 36 लोगों पर एफआइआर

आदिवासी इलाकों में पेयजल की स्थिति भी चिंताजनक

राज्य में ट्राइबल परिवारों को पानी संकट से लगातार जूझना पड़ रहा है. महज 8.3 प्रतिशत परिवार ही ऐसे हैं जिनके घरों में पानी की सुविधा उपलब्ध है. 42.3 फीसदी परिवार तो ऐसे हैं जिनके पास पानी का कोई स्रोत नहीं है. ये ऐसे लोग हैं जिन्हें पानी की तलाश में दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है.

49.4 प्रतिशत ट्राइबल परिवार उन लोगों में शामिल हैं जिनके घरों के पास पानी का स्रोत किसी न किसी तौर पर मौजूद है. हालांकि राज्य सरकार ने ट्राइबल के अलावा सभी परिवारों के घर तक नल से पानी देने की योजना बनायी है. जल जीवन योजना से 2024 तक सभी को इसका लाभ दिये जाने की उम्मीद है.

ट्राइबल सब प्लान की राशि का बेहतर उपयोग कर आदिवासी इलाकों की बदली जा सकती है तस्वीर

झारखंड का आदिवासी अंचल पलायन, मानव व्यापार के लिए जाना जाता है. आदिवासी इलाकों के विकास के लिए केन्द्र से राज्य को ट्राइबल सब प्लान के तहत विशेष सहायता मिलती है.  ट्राइबल सब प्लान का मकसद आदिवासी समुदाय के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक विकास के साथ समुदाय को रोजगार उपलब्ध कराना भी है.

योजना आयोग ने यह स्पष्ट रूप से बताया है कि ट्राइबल सब प्लान के तहत आवंटित पैसे का इस्तेमाल आदिवासियों (अनुसूचित जनजाति) के समग्र विकास के लिए करना है. इस पैसे से ऐसी योजनाएं बनायी जानी चाहिए  जिनसे आदिवासी समुदाय को सीधे तौर पर फायदा हो.

इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट ने कहा – ऐसा लग रहा है आरोपी को बचा रही है पुलिस, हजारीबाग एसपी को हाजिर होने का आदेश

2011-12 से 2019-20 के दौरान आदिवासी उप-योजना (एससीए से टीएसएस) के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के तहत राज्यों को जारी किये गये फंड

वर्षजारी किये गये फंड (लाख में)
2011-1210704.00
2012-1311413.25
2013-1412187.00
2014-159571.11
2015-1610000.00
2016-179820.75
2017-1811372.49
2018-198564.52
2019-202674.22

राज्य सरकार द्वारा टीएसपी आवंटन और व्यय का विवरण

{ट्राइबल सब प्लान (2017-18) से (2019-20) तक की योजना}

वर्षराज्य की योजनाट्राइबल सब प्लान
2017-1843620.63 करोड़17398.07 करोड़
2018-1944776.72 करोड़19502.54 करोड़
2019-2044192.14 करोड़19176.82 करोड़

इसे भी पढ़ें – क्या कुछ नेता नहीं चाहते थे उमंग सिंघार लें प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की फीडबैक!

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button