Corona_UpdatesHazaribaghJharkhand

हजारीबाग एसपी कोरोना पॉजिटिव पाये गये

Hazaribag : हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा चार अन्य जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है.

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ने 6 अगस्त की रात को आरटीपीसीआर रिपोर्ट इन सबके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है.

अभी तक हजारीबाग में डीसी आवास, डीआरडीए कार्यालय समेत एक दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें – दुमका डीआइजी नरेंद्र सिंह बनाये गये डीआइजी होमगार्ड, सुदर्शन प्रसाद मंडल बने दुमका के डीआइजी

9 थानों में कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं पुलिसकर्मी

मिली जानकारी के अनुसार अब तक हजारीबाग जिले के 9 थानों में कोरोना संक्रमित पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की पुष्टि हुई है. कई अधिकारी और कर्मी आइसोलेशन में है.

इसी तरह हजारीबाग जिले के इचाक थाना को भी सील कर दिया गया है. जबकि बरह, बड़कागांव, कटकमदाग, कटकमसांडी, बड़ा बाजार, मुफ्फसिल, कोर्रा और सदर थाना के पुलिसकर्मी और पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. सभी थानों को 14 दिनों तक सील भी किया गया था. सभी को सैनीटाइज कर दोबारा खोला दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में 38.6 प्रतिशत आदिवासी आबादी को ही 12 महीने मिल पाता है काम

7 Comments

  1. We’re a group of volunteers and starting a new scheme in our community. Your web site provided us with valuable info to work on. You’ve done a formidable job and our entire community will be grateful to you.

  2. I do not even know how I ended up here, but I thought this post was great. I do not know who you are but definitely you’re going to a famous blogger if you are not already 😉 Cheers!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button