
Dumka:3 नवंबर को दुमका विधानसभा के लिये उपचुनाव है. जिला प्रशासन ने चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. ईवीएम और जरूरी सामान लेकर मतदानकर्मी सोमवार को मतदान केंद्रों के लिए निकल गये. सामान्य प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी अपने अपने काम को फाइनल कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:गिरिडीहः हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत
368 बूथ किये गये तैयार
डीसी राजेश्वरी बी के अनुसार चुनाव के लिये 368 बूथ तैयार किये गये हैं. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हर सेंटर पर 1000 वोटर ही रखे गये हैं. जहां इससे अधिक वोटर हैं, वहां सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनकी संख्या 82 है. सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये ऐसा किया गया है. दिव्यांगजनों तथा 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए व्हील चेयर तथा वाहन की व्यवस्था की गयी है.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत
दुमका में सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था की गयी है.45 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं. वोटरों के लिये कोविड-19 से बचाव को कई उपाय केंद्रों पर किये गये हैं. वहां थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था रखी गयी है. वैसे वोटर जिसमें कोविड-19 से संबंधित किसी प्रकार का लक्षण दिखाई देगा, वे अंतिम समय में वोटिंग करेंगे. पोलिंग पार्टी के सदस्यों की कोविड-19 जांच की गयी है. पोलिंग पार्टी को कोविड-19 से संबंधित कई निर्देश दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें:RBI के तीन पूर्व गवर्नर चिंतित, सरकार कदम उठाये…अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकता है बैंकों का बढ़ता NPA
इसके साथ ही इससे बचाव को पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर व मास्क दिये गये हैं. उन्हें बायो बैग भी कोषांग ने दिया है. मतदान के क्रम में मतदान कर्मियों द्वारा प्रयोग में लाये गए फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स आदि को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिये बायो बैग का प्रयोग किया जायेगा. मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टी की वापसी पर उन्हें अपने घर में शारीरिक दूरी का पालन करना है. उनके लिए 8 और 9 नवंबर को कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन कर दुबारा उनके स्वास्थ्य की जांच की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: झुमरीतिलैया लोकल बॉडीज संघ के सम्मेलन में मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की 18 शिकायतें, आठ एफआईआर दर्ज
दुमका एसडीओ महेश्वर महतो के अनुसार आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 18 मामले अब तक संज्ञान में आये थे. इनमें से 8 मामलों पर एफआईआर दर्ज की गयी है. शेष मामले निष्पादित किये जा चुके हैं. कोई भी मामला लंबित नहीं है.
इसे भी पढ़ें:काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर घेरा, दोनों ओर से फायरिंग जारी





