JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

गर्मी के कारण 12 जून से 15 जून तक राज्य के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Ranchi : राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कोटि के स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश मंगलवार को जारी किया. स्कूली शिक्षा विभाग, झारखण्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. तपिश का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त सभी स्कूल 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगे. इस अवधि के पश्चात स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे. इससे पहले 9 जून को विभाग के स्तर से जारी आदेश में कहा गया था कि सभी तरह के स्कूलों में केजी से 12 वीं तक की पढाई सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक होगी.

इसे भी पढे़ं – पाकुड़ः दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Related Articles

Back to top button