
Ranchi : पलामू के सतबरवा थाना पुलिस ने जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों लेवी वसूली की फिराक में बाइक पर सवार होकर निकले थे, उसी वक्त पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उग्रवादियों में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के विजय पासवान, अशोक कुमार यादव और सतबरवा थाना क्षेत्र के अखिलेश कुमार उर्फ अरुण कुमार के नाम शामिल हैं. इन उग्रवादियों के पास से एक रायफल, एक कट्टा, 6 गोली, बाइक और 3 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से जुड़े सदस्य हथियार से लैस होकर अपाची से ठेकेदारों से लेवी वसूलने तथा धमकी देने के उद्देश्य से तुंबागड़ा की ओर जाने वाले हैं. इस सूचना त्वरित कार्रवाई करते हुए सतबरवा थाना क्षेत्र के चेतमा गांव की मुख्य सड़क पर चेकिंग लगाया गया. इसी दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर बैठे लोग पुलिस बल को देख कर अपना मोटरसाईकिल को पीछे मोड़ दिया. पहले से मुस्तैद पुलिस द्वारा पीछा करके उक्त मोटरसाईकिल के साथ तीन जेजेएमपी उग्रवादी को हथियार के साथ पकड़ा गया. इस संदर्भ में सतबरवा थाना (कांड सं0-100/24) मामला दर्ज किया गया. अशोक यादव पर पूर्व से लेस्लीगंज थाना (कांड संख्या 131/18) में मामला दर्ज है.



