
Giridih: शहर को ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने का अभियान गिरिडीह जिला प्रशासन ने एक बार फिर शुरू किया है. लेकिन इस बार अधिकारी शहर में पुराने व्यस्था वन वे को लागू करने पर भी विचार कर रहे हैं. लेकिन नई व्यस्था के अनुसार वन वे का स्वरूप क्या होना है. इसका जायजा लेने सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ बिनोद रवानी, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो निकले. और शहर के कई रूट को देखा. हालांकि इस दौरान शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया. लेकिन पहले दिन के कारण अधिकारियों ने कोई खास सख्ती नहीं किया. और सड़क को अतिक्रमण कर रखे ठेला, बाइक चालक और फुटपाथी दुकानदारों को सदर एसडीएम ने जमकर डांटा. और सख्त हिदायत भी दिया कि दूसरे दिन से नजर आने के बाद उनके खिलाफ सख्त कारवाई भी तय है. लिहाजा, अधिकारियों के कड़े तेवर देखने के बाद कई फुटपाथी दुकानदार के साथ ठेले वालों ने सोने दुकान हटाने शुरू कर दिए. इस दौरान कई ऐसे बड़े दुकानदारों को भी हिदायत दिया गया कि वो अपने दुकान के बाहर लगे बांस के खूंटे हटा ले, कइयों के दुकान के बाहर लगे बांस के खूंटे को बलपूर्वक हटाया भी गया.





