Jamshedpur

डॉ अजय पहुंचे जुबली पार्क, किस कारण से जिला प्रशासन नहीं खोल रहा है पार्क

Jamshedpur : पूर्व सांसद डॉ अजय शनिवार को कांग्रेसियों के साथ जुबली पार्क पहुंचे. इस दौरान जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की गई. डॉ अजय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने टाटा स्टील के अधिकारियों और यहां जिला प्रशासन से बात भी की है. ऐसा लगता है कि जिला प्रशासन ने अज्ञात कारणों से जुबली पार्क को फिर से खोलने पर रोक लगा दी है. डॉ अजय का कहना है कि जिला प्रशासन तानाशाह जैसा व्यवहार क्यों अपना रहा है. जिला प्रशासन अपनी मर्जी से काम नहीं कर सकता. उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा. जमशेदपुर के लोग भी चाहते हैं पार्क को अविलंब खोला जाए.

खुल गए हैं राज्य के सभी पार्क

डॉ अजय ने कहा कि जब रांची और चाईबासा में पार्क खुल गए हैं. इसके साथ ही राज्य के सभी पार्कों को खोल दिया गया है. सिर्फ जुबली पार्क को ही बंद रखना किसी के समझ में नहीं आ रहा है. डॉ अजय ने चेतावनी दी है कि अगर जुबली पार्क को नहीं खोला जाता है तो आगे चलकर और जोरदार आंदोलन किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button