
New Delhi : कोरोना महामारी ने लोगों के जीने, पढ़ने और काम करने के तरीकों को पूरी तरह बदल दिया है. ऑनलाइन एजुकेशन (Online Education) और वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) का चलन हो गया. लेकिन इसके लंबा खिंचने की वजह से अब कुछ लोग इससे ऊब गए हैं. ऐसा ही एक मजेदार लेटर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति के ऑफिस वालों से गुहार लगाई है कि उसका वर्क फ्रॉम होम खत्म दिया जाए. ये लेटर देश के जाने माने उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने अपने ट्विट्टर से शेयर किया है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर : दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, विरोध करने पर की फायरिंग
उद्योगपति हर्ष गोयनका अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर से उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक महिला का लेटर शेयर किया जिसमें वो अपने पति को ऑफिस में बुलाने की गुहार लगा रही थी. गोयनका ने इसे मजाकिया लहजे शेयर करते हुए लिखा कि पता नहीं मैं उसे इसका कैसे जवाब दूं.
इसे भी पढ़ें :मानगो से लापता बच्चे का शव कुमरूम पहाड़ी से बरामद
महिला ने ये बताई परेशानी
Don’t know how to respond to her…. pic.twitter.com/SuLFKzbCXy
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 9, 2021
गोयनका के इस ट्वीट को कई पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इस लेटर में महिला अपने पति के वर्क फ्रॉम होम से परेशान है. उसने लेटर में लिखा है कि अगर ऐसे कुछ दिन और वर्क फ्रॉम होम चला तो उसकी शादी टूट जाएगी, क्योंकि उसका पति दिन में 10 कप कॉफी पी जाता है. पूरा दिन अलग-अलग कमरों में घूमता रहता है, जिससे उसका घर गंदा हो जाता है. इतना ही नहीं महिला ने लेटर में लिखा कि उसका पति काम के दौरान सो भी जाता है.
लेटर में महिला ने लिखा है कि उसके पति को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं. अब वो ऑफिस में काम करने के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे. अगर यूं ही वर्क फ्रॉम होम चलता रहा, तो उनकी शादी निश्चित तौर पर ज्यादा दिन नहीं चलेगी. महिला के दो बच्चे हैं, जिनकी देखभाल का भी वो जिक्र करती है.
इसे भी पढ़ें :पेयजल आपूर्ति में बाधा : तीन लाख घरों में देना है वाटर कनेक्शन, 80 हजार ही है कैपेसिटी
लेटर हुआ वायरल
हर्ष गोयनका का ये मजेदार ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई यूजर्स इसे खुद से जोड़कर देख रहे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, कि ये ज्यादातर घरों की समस्या बन चुका है इसे मजाक में नहीं लेना चाहिए. महिला पर घर और बच्चों की जिम्मेदारी होती है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस महिला को तो पॉलिटिक्स जॉइन कर लेनी चाहिए और शिक्षा मंत्री या महिला और बाल विकास मंत्री बन जाना चाहिए.




