Education & CareerGiridihJharkhandKoderma

30 दिसंबर से गिरिडीह और कोडरमा जिला के माध्यमिक शिक्षकों का होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Ranchi : जेएसएससी की ओर से 2016 में हुई हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 25 फीसदी सीटों पर प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों की सीधी नियुक्ति होनी है.

इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जेएसएससी को पत्र लिख कर सीधी नियुक्ति के लिए प्रारंभिक स्कूलों के योग्य शिक्षकों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करने को कहा था. जेएसएससी ने ऐसे शिक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि जारी की है.

इसे भी पढ़ें : रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार, तब तक रांची से ‘दूर’ ही रहेगी दिल्ली !

गिरिडीह और कोडरमा जिला के शिक्षकों का होना है वेरिफिकेशन

जेएसएससी ने गिरिडीह और कोडरमा जिला के शिक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि घोषित की है. इस बाबत नोटिस जारी करते हुए जेएसएससी ने कहा है कि डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन का काम दो पालियों में होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम 30 और 31 दिसंबर को सुबह 11.30 से 1.00 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से 4.30 बजे तक किया जायेगा.

आयोग ने कहा है कि अगर इन दो तारीखों में कोई उम्मीदवार जेएसएससी कार्यालय नहीं आ पायें तो उन्हें 19 जनवरी को अंतिम मौका दिया जायेगा.

19 जनवरी को 11.30 से दोपहर एक बजे तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. अगर इस तिथि को भी उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे तो उनकी उम्मीदवारी रद्द मानी जायेगी.

इसे भी पढ़ें : अर्थव्यवस्था पर पड़ रही किसान आंदोलन की मार , रोज हो रहा 3500 करोड़ का नुकसान : एसोचैम

10 विषयों के लिए होगा वेरिफिकेशन

वर्तमान में दो जिलों के लिए होने वाला डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10 विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए किया जायेगा. जिन विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा, उसमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, नागरिकशास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायनशास्त्र और संस्कृत शामिल है.

30 और 31 दिसंबर को गिरिडीह जिला के उम्मीदवारों का डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन होगा. जिसमें सभी विषयों को मिला कर 169 उम्मीदवार होंगे. वहीं कोडरमा जिला से 19 उम्मीदवारों का डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन होगा.

इसे भी पढ़ें : रांची :  कुएं से निकाला गया गजराज, शामिल हुआ अपने परिवार में

Related Articles

Back to top button