
Ranchi.: रांची के तमाड़ में अहले सुबह एक कुएं में गिरे नन्हें गजराज को आखिरकार बाहर निकाल लिया गया है. लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी के छोटे बच्चे को कुएं में बाहर निकालने में सफलता पायी. हाथी को निकाले जाने के बाद जंगल में मौजूद हाथियों के झुंड में शामिल करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः चंद घंटों में जुटाये तीन लाख, तब एयरलिफ्ट कर कोयंबटूर से रांची लायी गयीं 24 बेटियां
बता दें कि तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जीलिंगसेरेंग गांव में एक नन्हा हाथी आज सुबह कुएं में गिर गया था. खबर मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी.
बीती रात हाथियों का एक झुंड गांव आया था
ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात हाथियों का एक झुंड़ गांव आया था. हाथियों ने खेतों में लगी फसलें रौंद डाली. हाथियों के डर से ग्रामीण दुबके रहे. हाथियों का यही झुंड जब वापस जंगल की ओर जा रहा था, तो एक हाथी का बच्चा झाड़ियों से घिरे पुराने कुएं में जा गिरा. कुआं काफी गहरा है और उसमें पानी भी भरा हुआ है.
बता दें कि इस इलाके में हाथी हर साल तबाही मचाते हैं. इन्हें आबादी वाले इलाके से खदेड़ने की कोशिशें अब तक नाकाफी साबित हुई हैं.
इसे भी पढ़ेंः त्रिदिव घोष : हमारे जैसे लोग बस समर्थक हो सकते थे…अपनी असहमतियों के साथ




