News Wing
Patna, 02October: बिहार रेजिमेंट सैन्य परिवारों के बेरोजगारों की सेना में सीधी भर्ती चार अक्टूबर को करेगा. सैनिकों के पुत्र और भाई इसमें शामिल हो सकेंगे. अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक पूरा करने होंगे. बिहार के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा.
4 अक्टूबर को सुबह 5.30 बजे से दौड़ के लिए मिलेगा प्रवेश
बिहार रेजिमेंट के गौर ड्रिल स्क्वायर में 4 अक्टूबर को सुबह 5.30 बजे से दौड़ के लिए प्रवेश मिलेगा. गंगा द्वार से खेल मैदान में अभ्यर्थी दाखिल होंगे. भर्ती के लिए प्रवेश पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगा.
ब्लड रिलेशन का लाना होगा सर्टिफिकेट
अभ्यर्थियों को अपना पहचान पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र और सैनिक परिवार से ब्लड रिलेशन का सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा. दौड़ में शामिल होने के बाद लांग जंप सहित अन्य शारीरिक क्षमता संबंधी जांच से गुजरना होगा. सैनिक परिवार कोटा से होने वाली भर्ती में सामान्य कोटि के लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.
खिलाडिय़ों को मौका
बिहार रेजिमेंट ने खेल कोटे से राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सेना में शामिल होने का मौका दे रहा है. नेशनल और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुके खिलाड़ी भर्ती में शामिल हो सकते हैं. फुटबॉल और हॉकी खिलाडिय़ों को वरीयता मिलेगी. भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सिर्फ दसवीं पास है.




