Fashion/Film/T.V

Diwali Special : YouTube पर 5 लाख बार देखा गया छोटा भीम का वीडियो 

NW Desk : दिवाली के मौके पर आए एक वीडियो में छोटा भीम दीपों के त्योहार के लिए कपड़े खरीदने पोषाक नगर जाता है. कम ही कार्टून हैं, जो टॉप ट्रेंड में आते हैं. जहां छोटा भीम के साथ कालिया, ढोलू-मोलू और चुटकी भी जाते है. इस दौरान सभी नए कपड़े और टोपियां खरीदने लगते हैं.

इसे भी पढ़ें : फिल्म Zero का ट्रेलर लांच, बौने शाहरुख खान के साथ इश्क फरमाती दिव्यांग अनुष्का

इंटरनेट पर काफी वायरल

 दिवाली एक ऐसा त्योहार होता है, जो बच्चों के लिए बेहद खास कहलाता है. दिवाली के दिन बच्चे न सिर्फ नए कपड़े पहनते हैं, बल्कि उनमें पटाखे फोड़ने के लिए काफी उत्सुकता दिखाई देती है. इस दिन बच्चों को अच्छा-अच्छा खाने-पीने को भी मिलता है. बच्चे अपने दोस्तों, भाई-बहनों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर खूब मजे भी करते हैं. फिलहाल दिवाली के अवसर पर बच्चों का सबसे फेवरेट कार्टून छोटा भीम इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर छोटा भीम का एक वीडियो टॉप 5 ट्रेंड पर चल रहा है. ट्रेंड होने की वजह यह है कि छोटा भीम का यह वीडियो दिवाली पर आधारित है. छोटा भीम कार्टून का यह एपिसोड लगभग 10 मिनट का है.

इसे भी पढ़ें : इंटरनेट पर Viral दीपिका पादुकोण की शादी की रस्मों की तस्वीरें

सभी दिवाली की तैयारियों में लग जाते हैं

दिवाली की खरीदारी के दौरान चुटकी कहीं खो जाती हैं, फिर सभी उसे खोजने मे लग जाते हैं. ढूंढने के कुछ देर के बाद पता चलता है कि वह अपने लिए लहंगा देख रही थी. चुटकी के मिल जाने के बाद सभी अपने-अपने घर वापस जाकर दिवाली की तैयारियों में लग जाते हैं. शाम को अच्छे से दिवाली मनाते हैं.

Related Articles

Back to top button