Crime NewsJharkhandLead NewsNEWS

अपर हटिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Ranchi: राजधानी रांची के अपर हटिया में फंदे से झूलता हुआ महिला का शव बरामद किया गया है. मृतक महिला का नाम सृष्टि है. सृष्टि की शादी 6 महीने पहले अपर हटिया में हुई थी. मृतका के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के भाई ने बताया कि दहेज के लिए सृष्टि को प्रताड़ित किया जा रहा था. सृष्टि की गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी.

इसे भी पढ़ें: डॉ प्रभात कुमार बने रांची सिविल सर्जन

 

Related Articles

Back to top button