JharkhandLead NewsNEWSRanchi

डॉ प्रभात कुमार बने रांची सिविल सर्जन

Ranchi: स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड के कई जिलों के सिविल सर्जन का ट्रांसफर कर दिया है. इसकी अधिसूचना 31 जुलाई को देर रात जारी की गई. जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ प्रभात कुमार को रांची सिविल सर्जन बनाया गया है. सभी को 15 दिनों के अंदर अधिसूचित पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि श्रावणी मेला-2023 में प्रतिनियुक्त डॉक्टर मेला खत्म होने के बाद योगदान देंगे. विकल्प या आवेदन पर ट्रांसफर किए गए डॉक्टरों को स्थानांतरण यात्रा भत्ता देय नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: हरियाणा: नूंह में धार्मिक जुलूस हिंसा में 3 की मौत, करीब 10 पुलिसकर्मी घायल, 90 गाड़ियों में तोड़फोड़

 

Related Articles

Back to top button