DhanbadJharkhand

धनबाद: एपीएम से वार्ता के बाद वाहन मालिकों का आंदोलन स्थगित

Dhanbad: कोयलांचल वाहन ऑनर्स एसोसिएशन के बैनर तले आज से बीसीसीएल के सिजुआ एरिया में वाहन मालिक अपनी मांगो को लेकर आमरण अनशन पर बैठ थे. लेकिन, आमरण अनशन पर बैठते ही सिजुआ एरिया के एपीएम ने वाहन मालिकों को वार्ता के लिए बुलाया. और वार्ता के बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया.

एपीएम के पास एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, बिकोकायू के एरिया सचिव नागेंद्र वर्मा एवं जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज सिन्हा के नेतृत्व में वार्ता हुई. वार्ता में एपीएम ने कहा कि महाराष्ट्र से आये 4 एम्बुलेंस में से दो एम्बुलेंस नंबर एमएच 12 एसएफ 9440 एवं एमएच 12 क्यूजी 6817 को लेने में गड़बड़ी हुई है. इसलिए दोनों वाहनों को तत्काल बंद कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:विनाश के कगार पर खड़ा है झारखंड: रघुवर दास

इसके साथ ही बंद हुए 8 एम्बुलेंस में से 6 एम्बुलेंस को आज से चालु कर दिया जाएगा. जबकि 2 एम्बुलेंस को दो दिनों के अंदर में चालू कर दिया जाएगा.

एपीएम के बात पर वाहन मालिकों ने सहमति दी और अपना आंदोलन को स्थगित कर दिया. मालुम हो कि बीसीसीएल में वर्षो से वाहन चला रहे वाहन मालिकों ने जेम के माध्यम से सिजुआ एरिया में गलत तरीके से 4 एम्बुलेंस लेकर 8 एम्बुलेंस को बंद किये जाने पर उग्र होकर विगत ३० मई से तीन दिवसीय धरना पर बैठे थे.

इसे भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में जातीय जनगणना सहित 12 एजेंडों पर लगी मुहर

तीन दिनों में कोई कार्रवाई नहीं पर वाहन मालिकों ने आज से आमरण अनशन और अनिश्चितकालीन वाहन बंदी कर दी थी.

वार्ता सफल होने के बाद आमरण अनशन पर बैठे वाहन मालिक बीएन पांडेय, संजय वर्मा को एपीएम और एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने जूस पीला कर आंदोलन को तुड़वाया. वार्ता में सिजुआ एरिया के अध्यक्ष आशीष सरकार, भीटी सिंह, मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार, निर्मल निषाद, दिलीप कुमार यादव, संतोष सिंह, अयोध्या सिंह, सुरेश लाल, मो रमजान, मो एजाज एवं अन्य वाहन मालिक शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट को मिले 7 नये जज

Related Articles

Back to top button