DhanbadJharkhand

धनबाद: नन्हे हत्याकांड में प्रिंस खान के तीन सहयोगियों ने किया सरेंडर

Dhanbad: जमीन कारोबारी नन्हे खान की सरेआम हत्या करने के मामले के आरोपित प्रिंस खान के कथित सहयोगी अजहर खान रिजवान ऊर्फ रिज्जू व शब्बीर आलम ने पुलिसिया दबाव से तंग आकर गुरुवार को अदालत में सरेंडर कर दिया. धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट की दलील सुनने के बाद तीनों आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हेंु न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यहां बता दें कि नन्हेु खान की हत्याा मामले में प्राथमिकी में कुल 12 लोग नामजद हैं.

इस हत्याकांड के बाद से ही प्रिंस खान फरार चल रहा है, जबकि अभी बीते दिनों गोडविन खान ऊर्फ शौकत अली और हीरा ड्राइवर ने कोर्ट में सरेंडर किया था.

इसे भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में जातीय जनगणना सहित 12 एजेंडों पर लगी मुहर

मालूम हो कि 24 नवंबर 2021 को दिनदहाड़े नन्हेम खान की हत्याि वासेपुर के अली नगर में हुई थी. दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर दो बाइक पर सवार चार शूटरों ने बुलेट से जा रहे 37 वर्षीय नन्हे खान पर गोलियां से छलनी कर दिया था. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग निकले.

शूटरों के भागने के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ नन्हे को उठाकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पलताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में नन्हेु के भाई अल्ताकफ आलम उर्फ रूमी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट को मिले 7 नये जज

Related Articles

Back to top button