DhanbadJharkhandLead News

धनबाद : भू-धंसान में महिला के जमींदोज होने के मामले में बीसीसीएल प्रबंधन पर कार्रवाई की तैयारी में एससी आयोग

एससी आयोग ने मामले में लिया संज्ञान, जांच के लिए घटनास्थल पहुंचे आयोग के अध्यक्ष और सचिव

Dhanbad : झरिया स्थित बीसीसीएल के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के इंडस्ट्री में भू-धंसान के कारण कल्याणी देवी नामक महिला के जमींदोज होने के मामले में एससी आयोग ने संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया. गुरुवार को एससी आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम व सचिव राकेश रौशन घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली.

इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के जीएम बीके गोयल, जिला प्रशासन के अधिकारी सहित कई अधिकारियों ने भी विश्वकर्मा परियोजना के हॉल रोड स्थित गौरखपुरी धौड़ा निवासी मृतका कल्याणी देवी के पीड़ित परिजन से मिले और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण ऐसी घटना हुई है. परियोजना चल रही है, तो सबसे पहले यहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाना चाहिए था.

इसे भी पढ़ें : रांची रेल मंडल : चुनौती के बीच उपलब्धियों भरा रहा साल, 95 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये 94 हजार श्रमिक

बीसीसीएल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई : एससी आयोग अध्यक्ष

एससी आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है. इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जायेगी. कुसुंडा एरिया के जीएम व बीसीसीएल प्रबंधन को खरी-खोटी सुनायी.

साथ ही कहा कि निश्चित रूप से बीसीसीएल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी. इससे पूर्व एससी आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम व सचिव राकेश रोशन और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस की इस एक गलती का भरपूर फायदा उठा रहे नक्सली

दूसरी जगह शिफ्ट होने को कई बार कहा गया, लेकिन ये लोग नहीं गये : डीके गोयल

बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया के जीएम डीके गोयल ने कहा, “हमने पहले भी कई बार इनको दूसरी जगह शिफ्ट होने की बात कही थी, लेकिन ये लोग नहीं गये. यहां के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जायेगा. बाद में जेआरडीए के तहत बेलघरिया में पुनर्वास किया जायेगा.”

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों ने झारखंड के स्थानीय भाषाओं में लिखे पोस्टर चिपकाये

Related Articles

Back to top button